देश की खबरें | आगरा के दो निजी विद्यालयों को बम विस्फोट की धमकी मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के दो निजी विद्यालयों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी दी गई जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आगरा (उप्र), 23 जुलाई आगरा के दो निजी विद्यालयों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी दी गई जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक भोसले ने बताया कि श्री राम स्कूल और ग्लोबल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘दोनों विद्यालयों की बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों ने गहन तलाशी ली लेकिन किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।’’
भोसले ने बताया कि तलाशी अभियान के बाद दोनों विद्यालयों में सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं। उन्होंने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि ये ईमेल किसने भेजे।
उन्होंने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच से संकेत मिलता है कि ये ईमेल कोलकाता से भेजे गए हैं।’’
उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले लोगों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

