एजेंसी न्यूज

साबरमती जेल में दो कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

साबरमती जेल के पुलिस उपाधीक्षक डी डी राणा ने बताया कि दोनों हाल ही में जेल आए थे। एहतियात के तौर पर उन्हें जेल के पृथक वार्ड में रखा गया है जो 2400 कैदियों वाले मुख्य परिसर से दूर है।

साबरमती जेल में दो कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
जमात

अहमदाबाद, 29 अप्रैल अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद दो कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

साबरमती जेल के पुलिस उपाधीक्षक डी डी राणा ने बताया कि दोनों हाल ही में जेल आए थे। एहतियात के तौर पर उन्हें जेल के पृथक वार्ड में रखा गया है जो 2400 कैदियों वाले मुख्य परिसर से दूर है।

उन्होंने कहा कि जेल के पृथक वार्ड में भर्ती इन दोनों कैदियों के नमूनों की जांच की गई और तीन दिन पहले इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

उनमें से एक हत्या का दोषी है जो 25 अप्रैल को अपनी पैरोल पूरी करने के बाद लौटा था, जबकि दूसरा बलात्कार का आरोपी है जिसे 26 अप्रैल को जेल में लाया गया था।

अधिकारी के अनुसार उन दोनों को 27 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि जेल के अंदर सभी कैदियों को सप्ताह में दो बार कोविड​​-19 के लक्षणों की जांच के लिए डॉक्टरों द्वारा दिखाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).