देश की खबरें | राजस्थान में अवैध शराब के मामले में दो थानाधिकारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवक्ता ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध शराब की फैक्ट्री में जहरीली शराब बनाने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय कार्रवाई के चलते पुलिस मुख्यालय द्वारा दो थाना अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध शराब की फैक्ट्री में जहरीली शराब बनाने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय कार्रवाई के चलते पुलिस मुख्यालय द्वारा दो थाना अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले मामले में चार बीट कांस्टेबलों को निलंबित किया जा चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिवदासपुरा के थानाधिकारी मांगीलाल बिश्नोई एवं सांगानेर सदर के थानाधिकारी बृजमोहन कविया को प्रस्तावित विभागीय जांच के चलते निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं।

इससे पहले जयपुर कमिश्नरेट द्वारा दोनों थानों के चार बीट कांस्टेबल को शराब की अवैध फैक्ट्री के संचालित होने की सूचना नहीं होने पर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि कई दिनों से रेकी कर रही कमिश्नरेट जयपुर की स्पेशल टीम ने 20-21 जनवरी की रात थाना शिवदासपुरा एवं सांगानेर सदर थाना इलाके में अवैध रूप से संचालित शराब की चार फैक्ट्रियों पर छापेमारी की, जहां स्प्रिट में केमिकल और पानी मिलाकर देशी शराब बना सरकारी ठेकों को भेजी जा रही थी।

छापेमारी के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जबकि फैक्ट्री मालिक फरार हो गए थे।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\