देश की खबरें | मानवाधिकार कार्यकर्ता की हत्या के लिए भेजे गए दो व्यक्तियों को आरके पुरम से गिरफ्तार किया गया: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानवाधिकार कार्यकर्ता सुशील पंडित की हत्या करने के लिए कथित तौर पर भेजे गए दो व्यक्तियों को दिल्ली के आरके पुरम इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी मानवाधिकार कार्यकर्ता सुशील पंडित की हत्या करने के लिए कथित तौर पर भेजे गए दो व्यक्तियों को दिल्ली के आरके पुरम इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सुखविंदर (25) और लखन (21) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों पंजाब के फरीदकोट के कोटकपुरा के निवासी हैं।

पंडित एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और हाइव कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।

पुलिस ने कहा कि आरोपी एक दूसरे को फरीदकोट से ही जानते थे और प्रिंस नामक एक व्यक्ति के इशारे पर दिल्ली भेजे गए थे, जो लखन का बचपन का दोस्त है और उस पर फरीदकोट में हत्या का एक मुकदमा चल रहा है।

पुलिस इन तथ्यों की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा "हमें गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों लोग आरके पुरम में किराए के मकान की तलाश कर रहे हैं। हमें पता चला कि उन्हें उनके बचपन के दोस्त प्रिंस ने पंडित की हत्या करने के लिए भेजा है। हम सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं। हमने उन्हें गिरफ्तार किया और उनके पास से चार पिस्तौल जब्त किए।"

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\