देश की खबरें | ठाणे में विवाद के बाद नौ लोगों के हमले में दो व्यक्ति घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नौ लोगों के एक समूह ने अपने खिलाफ एक मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराने के संदेह में दो लोगों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 27 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नौ लोगों के एक समूह ने अपने खिलाफ एक मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराने के संदेह में दो लोगों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को अंबरनाथ कस्बे में हुई, जिसके बाद नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि, उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
अधिकारी के मुताबिक, जब पीड़ित मंदिर के पास बैठे थे, तभी आरोपी उनके पास पहुंचे और दोनों से पूछा कि उन्होंने प्राधिकारियों से उनके खिलाफ मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की शिकायत क्यों की।
अंबरनाथ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों पर कथित तौर पर चाकू से वार किया और उनके ऊपर बीयर की बोतलें फेंकीं। उन्होंने पीड़ितों के घर पर पथराव किया और उनके वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।
अधिकारी के अनुसार, हमले में दोनों पीड़ितों को गहरी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को नौ आरोपियों के खिलाफ दंगा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

