बंगाल में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से धोखाधड़ी करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को ठगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 14 सितंबर: पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को ठगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि शहर के तिरेत्ती इलाके के निवासी मोहम्मद अदनान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, बहुबाजार पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो विभाग में नौकरी का वादा करके बेरोजगार युवाओं से तीन लाख रुपये लेते थे.
अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने लोगों को धोखा देने के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप चलाने वाले आरोपियों में से एक को 10,000 रुपये का भुगतान किया था। विभाग में जाने पर पता चला कि उसे जो नियुक्तिपत्र मिला था, वह फर्जी था.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को मुर्शिदाबाद जिले के नाशीपुर से और दूसरे को बैरकपुर से गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने बताया कि उनके पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और बैंक दस्तावेज जब्त किए गए हैं. अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों ने कई युवाओं को धोखा दिया है. दोनों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.’’ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस की एक इकाई इस मामले की जांच कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

