देश की खबरें | कोविड-19 से मृत चाचा के अंतिम संस्कार में गए दो लोगों की ‘संदिग्ध’ हालात में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मारे गए अपने चाचा के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के दौरान दो व्यक्तियों की ‘रहस्यमयी परिस्थितियों’ में मौत हो गयी । घटना के बाद प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है।

जियो

जम्मू, 19 जून कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मारे गए अपने चाचा के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के दौरान दो व्यक्तियों की ‘रहस्यमयी परिस्थितियों’ में मौत हो गयी । घटना के बाद प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कारण मृत अपने चाचा के अंतिम संस्कार में गए विमल जड्डू (42) और विपिन जड्डू (35) बेहोश होकर गिर पड़े और बाद में उनकी मौत हो गयी ।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में 1269 नए मरीज पाए गए, 114 की मौत: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है और शवों का अंत्यपरीक्षण किया जाएगा ।

हालांकि , दोनों के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी जान गयी क्योंकि अंतिम संस्कार के दौरान गर्मी के बावजूद उन्हें कई घंटे तक पानी नहीं दिया गया।

यह भी पढ़े | All Party Meeting: पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा, 'न हमारी सीमा में कोई घुसा है, न हमारी पोस्ट किसी के कब्जे में है'.

प्यास और थकान से दोनों व्यक्तियों की मौत होने का दावा करते हुए परिवारवालों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ ‘हत्या’ के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है ।

जम्मू की जिलाधिकारी सुषमा चौहान ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘कोविड-19 से जुड़ी मौत के बाद एक शव के अंतिम संस्कार के दौरान उनके साथ गए दो लोग अचेत हो गए और संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गयी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘किस परिस्थिति में दोनों व्यक्तियों की मौत हुई, इसके लिए मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया है।’’

जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों लोगों की मौत के हालात का पता लगाने के लिए एक अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जांच करेंगे और 22 जून को अपनी रिपोर्ट देंगे।

अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहे व्यक्ति के एक रिश्तेदार ने बताया कि कोविड-19 से चाचा की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने उन्हें पीपीई किट दिए थे ।

उन्होंने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे हम पीपीई किट पहनकर तैयार हो गए और अंतिम संस्कार के लिए सिधरा जा रहे थे। नदी के तट पर बालू में एंबुलेंस फंस गयी। कुछ दूर तक हमें शव को ले जाना था और भीषण गर्मी के कारण शरीर में पानी की मात्रा कम हो गयी थी ।’’

परिजनों ने आगे कहा कि उन्होंने अधिकारियों से पानी देने के लिए कहा क्योंकि पीपीई किट पहने होने और तेज गर्मी के कारण उन्हें प्यास लग गयी थी। वहां कई अधिकारी मौजूद थे लेकिन उन्होंने मदद नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड