MP: इंदौर में बेसहारा कुत्तों के गुप्तांगों पर ‘‘मजे के लिए’’ पेट्रोल छिड़क रहे थे दो लोग, मामला दर्ज
इंदौर में बेसहारा कुत्तों के गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें भयंकर पीड़ा देने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
इंदौर (मध्य प्रदेश), 28 सितंबर : इंदौर में बेसहारा कुत्तों के गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें भयंकर पीड़ा देने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के जावरा कम्पाउंड स्थित एक डेयरी के दो कर्मचारियों पर आरोप है कि वे बेसहारा कुत्तों के गुप्तांगों पर सीरिंज से पेट्रोल छिड़क कर लंबे वक्त से उन्हें परेशान कर रहे थे.
अधिकारी ने बताया कि क्रूरता से भरी इस हरकत के कारण बेजुबान जानवर दर्द से छटपटाते थे. इस हरकत की जानकारी मिलने पर पशु हितैषी संगठन ‘‘पीपुल फॉर एनिमल्स’’ की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत संयोगितागंज पुलिस थाने में मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई. यह भी पढ़ें : रांची मेन रोड में मंदिर की प्रतिमा तोड़ी गई, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में पुलिस बल तैनात
जैन ने बताया, ‘‘चश्मदीदों ने हमें बताया कि गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़के जाने के कारण दर्द से छटपटाते कुत्तों को देखकर आरोपी खुश हो रहे थे. वे अपने मजे के लिए बेजुबान जानवरों को भयंकर पीड़ा दे रहे थे.’’ गौरतलब है कि जिस डेयरी के कर्मचारियों ने बेसहारा कुत्तों के साथ क्रूरता की, वह शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य कार्यालय से सटी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

