देश की खबरें | गो वध की मंशा से घूम रहे दो लोग धरे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा की एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने कथित रूप से गो वध करने की फिराक में घूम रहे दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है जबकि पांच अन्य फरार हो गये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 22 अगस्त नोएडा की एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने कथित रूप से गो वध करने की फिराक में घूम रहे दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है जबकि पांच अन्य फरार हो गये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर गो वध करने की मंशा से घूम रहे सलीम तथा ताज मोहम्मद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | UP Police on High Alert: IED के साथ ISIS संचालक की गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट पर यूपी पुलिस, दिल्ली पहुंची ATS की टीम.

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक टेंपो तथा पशु वध में प्रयोग होने वाले औजार और रस्सी आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इनके 5 साथी फरार हो गये हैं जिनकी तलाश की जा रही है । अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने असगरपुर गांव से तीन माह पहले चोरी हुई तीन भैंसों को बेचकर इकट्ठी की गई 3200 रूपये की नगदी भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: मुंबई के लालबागचा राजा गणपति मंडल ने आरोग्य उत्सव मनाने के लिए गणेश चतुर्थी पर किया ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन कैंप का आयोजन.

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने गोवध करने और पशु चोरी कर बेचने की बात स्वीकारी है ।

इस बीच अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि जेवर थाना पुलिस ने शनिवार भैंस चोरी करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ करते हुये सौरव, दीपक, सुनील व शिवम नामक चार चोरों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से एक पिकअप टेंपो बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन लोगों ने जेवर क्षेत्र में भैंस चोरी की कई वारदातें की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\