एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जींद में हत्या के जुर्म में दो लोगों को उम्र कैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जींद की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के जुर्म में दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी और उनपर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

देश की खबरें | जींद में हत्या के जुर्म में दो लोगों को उम्र कैद की सजा

जींद (हरियाणा), 11 अक्टूबर जींद की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के जुर्म में दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी और उनपर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश नेहा नोहरिया की अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या करने के जुर्म में दो लोगों को उम्र कैद की सजा सुनायी और 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार खोखरी गांव के राजकुमार ने 28 मार्च 2021 को पुलिस से शिकायत की थी कि उसके भाई रोहताश को कॉल कर सरकारी स्कूल के पास बुलाया गया था और बाद में रोहताश का फोन बंद हो गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार परिजन जब तलाशते हुए संदीप के खेत में बने कमरे में पहुंचे तो पानी की हौदी में रोहताश एव संदीप पड़े मिले थे और उनदोनों के शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने रोहताश को मृत घोषित कर दिया।

राजकुमार ने आरोप लगाया था कि गांव के ही मनजीत उर्फ जीता तथा संदीप उर्फ भारत ने लाठी और कैंची से वार कर उसके भाई की हत्या ही है।

सदर थाना पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).