एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में बच्चों का यौन शोषण करने के मामले में दो लोगों को 25 साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को 25-25 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

देश की खबरें | कर्नाटक में बच्चों का यौन शोषण करने के मामले में दो लोगों को 25 साल की सजा

बेंगलुरु, आठ अक्टूबर कर्नाटक में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को 25-25 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

दोनों मामलों की सुनवाई गडग के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा की गई थी और ये मामले जिले के बेतागेरी पुलिस थाना क्षेत्र के हैं।

एक मामले में, वेंकटेश डोड्डाशिवप्पा शावी पर 12 साल की लड़की का अपहरण करने और उसका यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। यह मामला 2019 का है जब पीड़िता गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी, तभी आरोपी शावी 20 रुपये के नोट का लालच देकर उसे एक सुनसान इमारत में ले गया और उसका यौन शोषण किया।

इस मामले में आरोप पत्र 25 अक्टूबर, 2019 को बेतागेरी पुलिस द्वारा दायर किया गया था।

सत्र अदालत ने आरोपी को अपराधों का दोषी पाया और उसे 25 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर उसे तीन साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

अदालत ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नाल्सा) को भी लड़की के पुनर्वास, शिक्षा और चिकित्सा खर्च के लिए सात लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

एक अन्य मामले में, नागासमुद्रा गांव के मलय्या मदारा पर आठ वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। पीड़िता जब एक नोटबुक खरीदने के लिए एक दुकान जा रही थी, तभी आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया।

यह घटना 2019 की शुरुआत की है और इस मामले में आरोप-पत्र सात जनवरी, 2019 को निचली अदालत में दायर किया गया था।

इस मामले में निचली अदालत ने आरोपी को अपराध का दोषी पाया और उसे 25 साल कैद की सजा सुनाई।

उसे पीड़िता को 1.1 लाख रुपये जुर्माना और नाल्सा को पीड़ित लड़की को छह लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है।

लोक अभियोजक अमरेशा हिरेमथ ने दोनों मामलों में मुकदमे का नेतृत्व किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).