देश की खबरें | जम्मू में भूमि विवाद को लेकर दो लोगों ने गोलीबारी की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू जिले के आरएस पुरा सीमावर्ती क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर गोलबारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 15 दिसंबर जम्मू जिले के आरएस पुरा सीमावर्ती क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर गोलबारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि अपने रिश्तेदारों के साथ आरोपियों ने बृहस्पतिवार शाम फिलोरा गांव में विजय कुमार तथा सुरेश कुमार को एक खेत से चारा लेने से रोकने की कोशिश की।

अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद आरोपियों ने गोलियां चला दीं, जिससे विजय और सुरेश घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने कहा कि इस घटना के बाद आरोपी तरसीम और ओंकार मौके से भाग गए लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

पुलिस ने तरसीम सिंह, ओंकार सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल, 12 बोर की बंदूक और चाकू बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\