विदेश की खबरें | विवाह समारोह में भारतीय मूल के दो लोगों ने मेहमानों पर चाकुओं से हमला किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में एक विवाह समारोह में दो लोगों पर चाकू से हमला करने का भारतीय मूल के दो व्यक्तियों पर शनिवार को आरोप लगाया गया।

सिंगापुर, नौ अप्रैल सिंगापुर में एक विवाह समारोह में दो लोगों पर चाकू से हमला करने का भारतीय मूल के दो व्यक्तियों पर शनिवार को आरोप लगाया गया।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, रिमांड पर लिए गए 20 वर्षीय मुहम्मद साजिद सलीम और 19 वर्षीय निस्वान थिरुचेलवम वीडियो लिंक के माध्यम से जिला अदालत में पेश हुए।

बून ले ड्राइव परिसर में बुधवार को एक कार पार्किंग में आरोपियों ने प्रवीण राज चनथिरन पर चाकू से हमला किया था।

दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को कैद, जुर्माना और बेंत से पीटने की सजा सुनाई जा सकती है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को निगरानी कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घायलों की उम्र नहीं बतायी, हालांकि उन्होंने पहले बताया था कि आरोपियों ने 22, 23 साल के दो लोगों पर हमला किया है।

दुल्हन युरोशिनी जोसेफिन (25) और दूल्हे इमैनुएल रवि (26) के विवाह की रस्म के दौरान दूल्हे को फोन आया कि शादी में शामिल उसके दोस्तों पर हमला किया गया है।

घायल प्रवीण अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसके कई ऑपरेशन होंगे। दूसरे घायल व्यक्ति सरन कुमार को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\