America: अमेरिका में चाकू से किए हमले में दो लोगों की मौत, छह घायल
लॉस वेगास पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन अन्य की हालत स्थिर है.
लॉस वेगास पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन अन्य की हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि पुलिस को लॉस वेगास स्ट्रिप के उत्तरी छोर पर पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 40 मिनट पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली.
पुलिस ने अभी संदिग्ध की पहचान और हमले के पीछे उसका मकसद क्या था इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने लॉस वेगास के टीवी चैनल को बताया कि पीड़ितों में अधिकतर ‘शोगर्ल’ (सड़क पर प्रस्तुति देने वाली युवतियां) हैं. यह भी पढ़ें : अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करने का परामर्श दिया
एक महिला ने ‘केटीएनवी’ को बताया कि संदिग्ध ने एक महिला से कहा कि वह बावर्ची है और चाकू हाथ में लेकर कुछ ‘शोगर्ल’ के साथ तस्वीर लेना चाहता है, लेकिन जब युवतियों के समूह ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2022 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

