देश की खबरें | गुजरात में घर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के साबरकांठा जिले में मंगलवार को एक नए घर के निर्माण के दौरान पुराने जर्जर मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

साबरकांठा, सात जून गुजरात के साबरकांठा जिले में मंगलवार को एक नए घर के निर्माण के दौरान पुराने जर्जर मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रांतिज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में पुराने मकान के मालिक बाबू पटेल (60) जो अपना नया घर बनवा रहे थे और एक मजदूर हर्ष बरदा (28) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि घटना जिले के प्रांतिज तालुका के सोनासन गांव में सुबह करीब आठ बजे हुई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दो मजदूर और बाबू पटेल उनके नए घर के निर्माण स्थल पर मौजूद थे, जिस समय उनके पुराने घर की दीवार उन पर गिर गई।''

उन्होंने बताया कि तीनों लोगों को सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें साबरकांठा जिले के मुख्यालय हिम्मतनगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पटेल और बरदा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि 22 वर्षीय अन्य मजदूर का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मजदूर राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\