देश की खबरें | झारखंड के पलामू में जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो लोगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मेदिनीनगर, 24 मार्च झारखंड के पलामू जिले में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो लोगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर सेमरटांड इलाके में हुई।
चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि दो दोस्त सुबह की सैर पर निकले थे और इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर चाकुओं से वार किये।
थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश कुमार (24) नाम के एक व्यक्ति को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा, ‘‘एक अन्य व्यक्ति की पहचान सुजीत कुमार (26) के रूप में हुई है, जो हमलावरों से बचने में कामयाब रहा लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर नवाटोली इलाके में उनकी हत्या कर दी।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजेश के परिवार का सेमरटांड के राम और श्याम नामक दो लोगों से जमीन विवाद चल रहा था।
उन्होंने कहा, ‘‘हत्या के पीछे यही वजह हो सकती है।’’
मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसपीडीओ) मणि भूषण प्रसाद ने कहा कि मारे गए दोनों व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास था।
उन्होंने कहा कि हत्या को अंजाम देने में कथित तौर पर तीन लोग शामिल थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

