देश की खबरें | दिल्ली के नारायणा में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में शनिवार देर रात एक कार के पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
नयी दिल्ली, 30 मार्च पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में शनिवार देर रात एक कार के पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2:45 बजे हुई इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार इस टक्कर के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 2:45 बजे हुई दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने कहा, "वाहन में सवार सभी चार व्यक्ति घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो की मौत हो गई, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है।"
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के हरिनगर निवासी लक्षित नेगी (22) और यश वर्मा (21) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान यश गुप्ता (22) और हिमांशु (23) के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि संदेह है कि कार चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि हालांकि, सही कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
इस बीच पुलिस के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली में महरौली-बदरपुर मार्ग पर एक कार के यातायात सिग्नल तोड़कर एक ट्रक को पीछे से टक्कर मारने से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि आंबेडकर पुलिस थाने को एक अस्पताल से घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि कार चालक सुमित (24) ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के समय वह अपने तीन दोस्तों के साथ यात्रा कर रहा था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुमित ने अपना वाहन चलाते हुए खानपुर यातायात सिग्नल तोड़ा और एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

