America: अमेरिका के टेनेसी में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत और कम से कम 40 अन्य घायल
‘टेनेसी हाईवे पेट्रोल’ के एक बयान के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार शाम मैडिसन काउंटी के एक राजमार्ग पर हुई. टेनेसी ‘डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड होमलैंड सिक्योरिटी’ के विशेष एजेंट एवं प्रवक्ता जेसन पैक के अनुसार कम से कम दो लोगों की मौत हुई है.

मैडिसन काउंटी के अग्निशमन विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के अनुसार इस घटना में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस भारत के साथ: रविशंकर प्रसाद नीत टीम का पेरिस दौरा संपन्न
बस संचालन कंपनी के प्रवक्ता ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि 32 यात्रियों को लेकर बस मेम्फिस से नैशविले जा रही थी. उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए अधिकतर लोगों को छुट्टी दे दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).