East Delhi Fire Breaks: पूर्वी दिल्ली के एक मकान में आग लगने से दो लोगों की मौत, चार घायल
पूर्वी दिल्ली के ‘ओल्ड गोविंदपुरा’ इलाके में मंगलवार शाम एक मकान में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने मृतकों की पहचान तनवीर (28) और नुसरत के रूप में की है.
नयी दिल्ली, 16 जुलाई : पूर्वी दिल्ली के ‘ओल्ड गोविंदपुरा’ इलाके में मंगलवार शाम एक मकान में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने मृतकों की पहचान तनवीर (28) और नुसरत के रूप में की है.
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि जगतपुरी पुलिस थाने को ‘ओल्ड गोविंदपुरा’ स्थित ‘बंद गली’ में आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 46 मिनट पर मिली. उन्होंने बताया कि जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो उसने पाया कि जिस रिहायशी इमारत में आग लगी है, उसमें 10 लोग फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की मदद से छह लोगों को बचा लिया गया. यह भी पढ़ें : फौजा सिंह को टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर की हुई पहचान, पुलिस के हाथ अहम सुराग
चार घायलों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां गोविंदपुरा निवासी तनवीर (28) और नुसरत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायलों की पहचान खुरेजी खास के कसाईवाली गली निवासी फैजल और आसिफ (18) के रूप में हुई है तथा उनका इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और स्थिति अब नियंत्रण में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

