एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत और चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत और चार घायल

कोरबा, 23 मार्च छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बांगो पुलिस थाने के अंतर्गत कोसागईगढ़ गांव में देवी कोसागई के प्राचीन मंदिर के पास दोपहर में यह घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि एक परिवार के निमंत्रण पर 40-50 लोग मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।

उन्होंने बताया, ‘‘जब बारिश शुरू हुई तो उनमें से छह लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिर गई।’’

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में नंदलाल यादव (35) और शिव कुमार (37) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति झुलस गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना में झुलसे हुए लोगों को कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).