देश की खबरें | दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में सेप्टिक टैंक में गिरने पर दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक भवन के ‘सेप्टिक टैंक’ में गिरने पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक भवन के ‘सेप्टिक टैंक’ में गिरने पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देवेंदर और मनोज सेप्टिक टैंक की सफाई करने के गये थे, तभी वे फिसल कर उसमें गिर गये। वहीं, टैंक में उन्हें बचाने के लिये उतरा सतीश चावला नाम का व्यक्ति भी उसके अंदर गिर गया।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मोलादबंद इलाका निवासी देवेंदर (40) और चार मंजिला भवन के मालिक चावला (60) की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधकारी ने बताया कि हालांकि, लोग मनोज को टैंक से बाहर निकालने में सफल रहे और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल, खतरे से बाहर: 10 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी) आरपी मीणा ने बताया कि मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने देवेंदर और चावला को टैंक से बाहर निकाला। दोनों को अपोलो अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मनोज सेप्टिक टैंक की सफाई कार्य का ठेकेदार है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\