देश की खबरें | असम में शरारती तत्वों के हमले के बाद बीएसएफ की कार्रवाई में दो लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के दक्षिण सालमारा-मनकाचर जिले में शरारती तत्वों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला किए जाने के बाद जवानों की गोलीबारी में कम से कम दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 30 मार्च असम के दक्षिण सालमारा-मनकाचर जिले में शरारती तत्वों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला किए जाने के बाद जवानों की गोलीबारी में कम से कम दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि शनिवार को दिवानेरलगा गांव में शरारती तत्वों ने बीएसएफ जवानों पर ‘‘हमला’’ किया। बयान में कहा गया, ‘‘क्षेत्र में बीएसएफ के तस्करी विरोधी अभियानों के बीच, आगे की कार्रवाई के डर से शरारती तत्वों के एक गिरोह ने बीएसएफ कर्मियों पर हमला किया।’’

बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा कि सतर्कता और अत्यंत संयम बनाए रखते हुए, कर्मियों ने न्यूनतम क्षति सुनिश्चित करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘अभियान के दौरान बीएसएफ की सीमित कार्रवाई के बावजूद, दो बदमाशों को छर्रे की फायरिंग के दौरान चोटें आईं। हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।’’

अधिकारी ने कहा कि कर्मियों पर हमला करने से लोगों को रोकने के लिए छर्रे की फायरिंग की गई।

बीएसएफ ने जवानों पर हमला करने वाले शरारती तत्वों में आठ लोगों की पहचान की है। हमले के बाद बीएसएफ ने स्थानीय पुलिस में औपचारिक रूप से प्राथमिकी दर्ज कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका