विदेश की खबरें | पेरिस में शार्ली एब्दो साप्ताहिक पत्रिका के पूर्व कार्यालय के पास हमले में दो लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस हमले के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
इस हमले के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को शुरू में ऐसा लगा था कि हमले में दो लोग शामिल थे, लेकिन अब उनका मानना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति था और एक संदिग्ध को पूर्वी पेरिस में बास्तील प्लाजा के पास हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने शुरूआत में यह भी कहा था कि हमले में चार लोग घायल हुए हैं लेकिन अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि केवल दो लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
हमले का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या यह घटना शार्ली एब्दो से संबद्ध है, जिसने 2015 में यहां अपने कार्यालय पर इस्लामी चरमपंथियों द्वारा हमला किये जाने के बाद यहां अपना कामकाज समेट लिया था। उस घटना में 12 लोग मारे गये थे।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है।
अभियोजक के कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकवाद से संबद्ध हत्या की कोशिश की जांच शुरू कर दी गई है।
हमले में घायल हुए दोनों व्यक्ति डॉक्यूमेंटरी फिल्म कंपनी प्रीमियर्स लीगेंस में काम करते हैं। कंपनी के संस्थापक पॉल मोरेरा ने यह बताया।
उन्होंने बीएफएम टीवी को बताया कि हमलावर सबवे में भाग गया और कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने पेरिस के एक उत्तरी उपनगर की यात्रा बीच में ही रोक दी, ताकि वह घटनाक्रमों की निगरानी के लिये गृह मंत्रालय जा सकें।
शाली एब्दो हमला मामले में मुकदमा शहर में चल रहा है। इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार दोपहर गवाही होनी थी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)