एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर महिला समेत दो लोगों से ठगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साइबर ठगों ने शेयर बाजार में में निवेश कराने के नाम पर दो लोगों से 1.40 करोड रुपए से अधिक की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश की खबरें | शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर महिला समेत दो लोगों से ठगी

नोएडा, नौ सितंबर साइबर ठगों ने शेयर बाजार में में निवेश कराने के नाम पर दो लोगों से 1.40 करोड रुपए से अधिक की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि सेक्टर 75 स्थित गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाली त्रिशला ने बीती रात को साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ महीने पहले उन्हें ब्लैकरॉक स्टॉक क्लब नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार इस ग्रुप में एक महिला ने शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर जानकारी दी और मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाया। महिला की शिकायत के अनुसार इस ग्रुप के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में जानकारी दी जाती थी और शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा होते दिखा।

अधिकारी के अनुसार महिला का विश्वास बढ़ गया और उसने एक करोड़ रूपये का निवेश कर दिया, लेकिन बाद में जब महिला ने अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने उसे रकम देने से इनकार कर दिया तथा उसे ग्रुप से बाहर कर दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यादव ने बताया कि एक अन्य शिकायत में नोएडा के सेक्टर 16 में रहने वाले रोहित चावला ने भी बीती रात साइबर अपराध थाने में इसी तरह की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चावला ने अपनी शिकायत में 40.70 लाख रुपए की ठगी होने का आरोप लगाया है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).