देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में भालुओं के हमले में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भालुओं के हमलों में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मरवाही, 28 सितंबर छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भालुओं के हमलों में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे के दौरान जिले के बेलझिरिया गांव में भालुओं ने दो बार हमला किया। इस हमले में विद्या केवट (13) और सुक्कूल प्रसाद (32) की मौत हो गई तथा चरणसिंह खेरवार और रामकुमार घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जिले के करगीकला गांव में भालुओं के अन्य हमले में सेवक लाल यादव और सेमलाल गोंड घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बिहान लाल केवट की बेटी विद्या बकरी चराने अपने घर से खेत की ओर गई थी, इस दौरान उसका सामना भालू से हो गया और उसने लड़की पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बेलझिरिया गांव के ही निवासी चरणसिंह, रामकुमार और सुक्कुल प्रसाद मशरूम एकत्र करने करीब के खेत में गए थे, इस दौरान भालू ने उनपर पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में सुक्कूल प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने चरण सिंह और रामकुमार को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में भालू ने करगीकला गांव में खेत देखने गए ग्रामीण सेवक लाल यादव और सेमलाल गोंड पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरवाही वन मंडल में पिछले डेढ़ माह में भालुओं के हमले के 20 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी