देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में दो लोग 'भूलवश' सेना की गोली के शिकार हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में दो आम नागरिक ''भूलवश'' सेना की गोली के शिकार हो गए। सेना के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर/डिब्रूगढ़, दो अप्रैल अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में दो आम नागरिक ''भूलवश'' सेना की गोली के शिकार हो गए। सेना के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि ये घटना शुक्रवार शाम को चासा गांव में उस समय हुई, जब दो ग्रामीण नदी में मछली पकड़ने के बाद घर वापस लौट रहे थे। ग्रामीणों की पहचान नोक्फया वांगदान (28) और रामवांग वांग्सू (23) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सेना द्वारा दोनों ग्रामीणों को उपचार के लिए डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएमसीएच) भेजा गया है।

सेना के सूत्रों ने कहा कि ये घटना गलत पहचान के कारण भूलवश हुई।

एएमसीएच के अधीक्षक डॉ प्रशंता दिहिंग्या ने कहा कि घायलों में से एक के हाथ में जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी। उन्होंने कहा कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।

इस बीच, तिराप जिले के भाजपा अध्यक्ष कामरांग तेसिया ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय सुरक्षा बलों के ऐसे कृत्यों के कारण उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\