एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में दो लोग मृत पाए गए, शरीर पर गोलियों के निशान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के हासन जिले में बृहस्पतिवार को दो लोग मृत पाए गए। उनके शरीर पर गोली लगने के घाव हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में दो लोग मृत पाए गए, शरीर पर गोलियों के निशान

हासन (कर्नाटक), 20 जून कर्नाटक के हासन जिले में बृहस्पतिवार को दो लोग मृत पाए गए। उनके शरीर पर गोली लगने के घाव हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को ऐसा संदेह है कि ये हत्या और आत्महत्या का मामला हो सकता है।

हासन पुलिस अधीक्षक एम. सुजीता एम. एस. के अनुसार, दोनों व्यक्ति एक कार से होयसला नगर आए थे और एक भूखंड के पास किसी मुद्दे को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आसपास रह रहे लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। एक व्यक्ति कार के बाहर मृत पाया गया, जबकि दूसरा वाहन के अंदर मृत मिला।

सुजीता ने कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि कार के अंदर मृत पाए गए व्यक्ति ने पहले दूसरे व्यक्ति को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।''

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हासन निवासी शराफत अली और बेंगलुरु निवासी आसिफ के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).