देश की खबरें | गुजरात के वडोदरा में निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत, सात अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वडोदरा में सोमवार तड़के एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वडोदरा, 21 अप्रैल गुजरात के वडोदरा में सोमवार तड़के एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हरनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना वडोदरा के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई।
उन्होंने बताया कि बस रात करीब 11 बजे सूरत से रवाना हुई थी और अहमदाबाद जा रही थी, तभी पीछे से एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. हितेंद्र चौहान ने बताया, "नौ लोगों को एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।"
उन्होंने बताया कि पांच घायलों को छुट्टी दे दी गई है तथा दो को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक को इलाज के लिए अहमदाबाद भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अहमदाबाद निवासी चंदूभाई कुंभानी (58) और अमरेली के पार्थ बावलिया (25) के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

