देश की खबरें | दिल्ली में फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में रविवार तड़के फर्नीचर के एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन नवंबर पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में रविवार तड़के फर्नीचर के एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों लोग गोदाम की छत पर एक कमरे में सो रहे थे।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘तड़के चार बजकर 25 मिनट पर फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल से दो लोगों को निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।’’
पुलिस ने बताया कि आग इमारत की छत से लगी।
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘परिसर की गहन तलाशी ली गई और छत पर एक कमरा अंदर से बंद मिला। टीम ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर दो लोग थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’
उसने बताया कि मृतकों की पहचान श्रमिक अतुल राय (45) और रिक्शा चालक नंद किशोर (65) के रूप में हुई है। राय गोदाम में काम करता था और वहीं सोता था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत संभवत: दम घुटने से हुई।
पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

