UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र में एक कार के डिवाइडर से जा टकराने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
इटावा (उत्तर प्रदेश), 25 अक्टूबर : इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र में एक कार के डिवाइडर से जा टकराने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 115 पर सोमवार को दिल्ली से बिहार के सासाराम जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई. यह भी पढ़ें : Mumbai: मुंबई में कबाड़ के गोदाम में आग ; कोई हताहत नहीं
उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार बिहार निवासी जावेद मियां (42) एवं सद्दाम हुसैन (30) की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है जिनकी हालत स्थिर है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\