एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ताइवान में तूफान के कारण दो लोगों की मौत, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तूफान के प्रभाव के कारण निचले और पर्वतीय इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विदेश की खबरें | ताइवान में तूफान के कारण दो लोगों की मौत, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तूफान के प्रभाव के कारण निचले और पर्वतीय इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

ताइवान के ‘सेंट्रल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ ने बुधवार को बताया कि तूफान ‘क्रैथॉन’ के प्रभाव से बदली मौसमी परिस्थितियों के कारण कम से कम 102 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई।

पूर्वी शहर हुआलियन में पेड़ की छंटाई करते समय सीढ़ी से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि ताइतुंग काउंटी में एक चलती गाड़ी पर पत्थर गिर गया जिससे एक और व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य लापता हैं।

केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, 209 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आने वाले इस तूफान के बृहस्पतिवार को तड़के ताइवान के घनी आबादी वाले पश्चिमी तट पर पहुंचने की आशंका है। ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सबसे तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

पिछले चार दिन में तटीय ताइतुंग काउंटी में कम से कम 128 सेंटीमीटर बारिश तथा प्रमुख बंदरगाह शहर काऊशुंग में 43 सेंटीमीटर बारिश हुई है।

अधिकारियों ने पूरे तटीय क्षेत्र में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद कर दिए हैं और सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हुआलिन काउंटी में, भूस्खलन की आशंका वाले रिहायशी इलाके से 3,000 से अधिक लोगों को निकाला गया। दक्षिण-पश्चिमी शहर ताइनान में लगभग 200 लोगों और दक्षिणी पिंगटुंग काउंटी के 800 से अधिक निवासियों को भी निकाला गया है।

लगभग 27 लाख की आबादी वाले शहर काऊशुंग के तूफान से सीधे प्रभावित होने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).