देश की खबरें | मप्र के बैतूल जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को बारिश के साथ बिजली गिरने से दो लोगों और कई मवेशियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बैतूल (मध्य प्रदेश), 17 मार्च जिले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को बारिश के साथ बिजली गिरने से दो लोगों और कई मवेशियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चोपना थाना प्रभारी छत्रपाल धुर्वे ने बताया कि गोलाई बुजुर्ग गांव के विष्णु मर्सकोले (72) भैंस चराने जंगल में गए थे तब उन पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे उनकी मौत हो गयी।
शाहपुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) अनिल सोनी ने कहा कि भौंरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कन्नू भलावी (58) की मौत हो गयी।
उन्होंने कहा कि दो गाय, एक बैल और 32 बकरियों की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। अधिकारियों का एक दल प्रभावित गांवों में सर्वेक्षण करने के लिए भेजा गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

