एजेंसी न्यूज

Karnataka Shocker: कर्नाटक में ग्रामीण मेले के दौरान टंकी में दूषित जल पीने से दो लोगों की मौत

कर्नाटक के तुमकुरु जिले के मधुगिरि तालुका के चिन्नेनाहल्ली गांव में दूषित जल पीने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Karnataka Shocker: कर्नाटक में ग्रामीण मेले के दौरान टंकी में दूषित जल पीने से दो लोगों की मौत
(Photo : X)

तुमकुरु (कर्नाटक), 13 जून : कर्नाटक के तुमकुरु जिले के मधुगिरि तालुका के चिन्नेनाहल्ली गांव में दूषित जल पीने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार बुधवार को यहां एक अस्पताल में जान गंवाने वाले चिक्कादासप्पा (76) और पेद्दान्ना (72) उन लगभग 100 लोगों में शामिल हैं, जो ग्रामीण मेले के दौरान टंकी और पेयजल इकाई का पानी पीने के बाद 10 जून को बीमार पड़ गए थे.

जिले के प्रभारी मंत्री परमेश्वर आज अस्पताल पहुंचे और इलाज करा रहे लोगों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "चिन्नेनाहल्ली में एक मंदिर मेले का आयोजन किया गया था और ऐसी खबरें हैं कि दूषित पानी पीने के कारण सौ से अधिक लोग उल्टी और दस्त से पीड़ित हो गए. यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने तीन सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किये

उनमें से कुछ लोग मधुगिरि, कोराटेगेरे और तुमकुरु के निजी अस्पतालों में भर्ती हुए और जिला प्रशासन ने भी प्रभावित लोगों को तुमकुरु अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया." उन्होंने बताया कि यहां अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई है. मंत्री ने कहा कि गांव के पीडीओ (पंचायत विकास अधिकारी) और जलकर्मी को निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने एहतियाती कदम नहीं उठाए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).