देश की खबरें | शिमला में सेब से लदे ट्रक से कुचलने के कारण दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिमला जिले के छैला इलाके में सेब से लदे ट्रक के नीचे आने से दो लोगों मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शिमला, नौ अगस्त शिमला जिले के छैला इलाके में सेब से लदे ट्रक के नीचे आने से दो लोगों मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को उस समय हुई, जब नारकंडा से आ रहा ट्रक राजगढ़-सोलन मार्ग से होकर राज्य से बाहर जा रहा था।
ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रक गलती से सैंज-राजगढ़ रोड के बजाय छैला बाजार की ओर मुड़ गया और नियंत्रण से बाहर हो गया। वह चार वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलट गया और एक महिला समेत दो लोग उसके नीचे आ गए।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रक के ब्रेक खराब हो जाने के कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि शवों को खुदाई यंत्र की मदद से बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए ठियोग के सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

