देश की खबरें | केरल में चलती लॉरी से लोहे की चादरों का ढेर गिरने से दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य केरल के त्रिशूर जिले में पुन्नायुरकुलम के निकट शुक्रवार को चलती लॉरी से लोहे की चादरों का एक ढेर गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई।
त्रिशूर (केरल), 16 सितंबर मध्य केरल के त्रिशूर जिले में पुन्नायुरकुलम के निकट शुक्रवार को चलती लॉरी से लोहे की चादरों का एक ढेर गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मुहम्मद अली और शाजी के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, एक व्यक्ति सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था, जबकि दूसरा लॉरी के पीछे स्कूटर चला रहा था।
पुलिस के अनुसार, लॉरी कोझिकोड से एर्नाकुलम की ओर जा रही थी और अचानक भारी चादरों का पूरा ढेर उन दोनों पर गिर गया।
हालांकि, स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिल कर दोनों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उसके सहायक को हिरासत में लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

