एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: इंदौर में शराब पार्टी के बाद दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू

उन्होंने बताया कि इस बार की शराब और खाने-पीने की अन्य चीजों के नमूनों की जांच कराई जाएगी. इस बीच, शराब पार्टी के बाद गंभीर रूप से बीमार रिंकू वर्मा नामक व्यक्ति शहर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. वर्मा के दोस्त स्वप्निल शर्मा ने बताया, "अस्पताल में भर्ती मेरे दोस्त रिंकू वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है.

Madhya Pradesh: इंदौर में शराब पार्टी के बाद दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) जिले के जहरीली शराब (Liquor) कांड में छह लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इंदौर (Indore) में शराब पार्टी के बाद कम से कम दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है. पुलिस (Police) ने इस शराब पार्टी को लेकर जांच शुरू कर दी है. Madhya Pradesh: मंदसौर में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

इंदौर रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "शहर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र के एक बार में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने एक पार्टी में बीयर पी थी. इनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है."

उन्होंने बताया कि इस बार की शराब और खाने-पीने की अन्य चीजों के नमूनों की जांच कराई जाएगी.

इस बीच, शराब पार्टी के बाद गंभीर रूप से बीमार रिंकू वर्मा नामक व्यक्ति शहर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. वर्मा के दोस्त स्वप्निल शर्मा ने बताया, "अस्पताल में भर्ती मेरे दोस्त रिंकू वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है. इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसमें जहरीली शराब पीने के लक्षण हैं."

शर्मा ने दावा किया कि छोटा बांगड़दा क्षेत्र के बार में हुई पार्टी में शामिल तीन अन्य लोगों की मौत हो चुकी है. उधर, सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी ने कहा, "हम शराब पार्टी को लेकर विस्तृत जांच कर रहे हैं. हम पार्टी में शामिल दो लोगों की मौत को लेकर शराब के साथ ही खाद्य विषाक्तता और अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रहे हैं."

आबकारी अधिकारी ने कहा कि छोटा बांगड़दा क्षेत्र के बार में शुक्रवार की ही रात लगभग 100 अन्य लोगों ने भी शराब पी थी और खाना खाया था, लेकिन उन्होंने तबीयत बिगड़ने की अब तक शिकायत नहीं की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).