देश की खबरें | नोएडा में दो लोगों ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में स्थित जूता बनाने की कंपनी में काम करने वाले बिजली मिस्त्री ने देर रात कंपनी के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, तीन सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में स्थित जूता बनाने की कंपनी में काम करने वाले बिजली मिस्त्री ने देर रात कंपनी के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जय प्रकाश (30) नामक व्यक्ति नोएडा के सेक्टर 63 स्थित जूता बनाने वाली एक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि कल रात को वह नाइट शिफ्ट में था और आज तड़के उसका शव कंपनी में फंदे से लटका हुआ मिला है।

यह भी पढ़े | Facebook Bans BJP MLA T Raja Singh: भड़काऊ भाषण मामले को लेकर बीजेपी विधायक टी राजा सिंह पर फेसबुक ने लगाया बैन.

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले फूलसन सिंह (24) ने बुधवार शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BJP ने सहकारी भूमि विकास बैंक के चुनावों में मारी बाजी, समाजवादी पार्टी ने भी जीतीं कुछ सीटें.

अधिकारी ने बताया कि मृतक मूल रूप से असम प्रांत का रहने वाला था । उन्होंने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने बताया है कि वह एक युवती से प्रेम करता था और युवती ने उसे प्रेम में धोखा दिया, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी