विदेश की खबरें | रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के आरोप में कनाडा में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा की पुलिस ने रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मलिक को 1985 के एअर इंडिया कनिष्क विमान आतंकवादी बम धमाके मामले में बरी कर दिया गया था, जिसमें 331 लोगों की जान गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, 28 जुलाई कनाडा की पुलिस ने रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मलिक को 1985 के एअर इंडिया कनिष्क विमान आतंकवादी बम धमाके मामले में बरी कर दिया गया था, जिसमें 331 लोगों की जान गई थी।

सिख समुदाय से नाता रखने वाले मलिक की 15 जुलाई को ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनिष्क विमान बम धमाके से जुड़े मामले में मलिक और सह-आरोपी अजायब सिंह बागरी को 2005 में आरोपमुक्त कर दिया गया था।

रॉयल कनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बुधवार को सर्रे में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया के एब्ट्सफोर्ड से 21 वर्षीय टैनर फॉक्स और न्यू वेस्टमिंस्टर के वैंकूवर उपनगर से 23 वर्षीय जोस लोपेज को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

समाचार पत्र ‘टोरंटो स्टार’ की खबर के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी और केवल इतना बताया कि मलिक की हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी मनदीप मूकर ने कहा, ‘‘ जांच और पुलिस की कुशलता से, इस हत्याकांड के संबंध में हमें दोनों संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस के पास इन दोनों के बारे में पहले से जानकारी थी।’’

मलिक के बेटे जसप्रीत सिंह मलिक ने कहा कि उनके परिवार ने इस खबर पर मिली-जुली भावनाएं व्यक्त की हैं। जसप्रीत ने कहा, ‘‘जांच का नतीजा चाहे कुछ भी हो, हमने एक महान व्यक्ति खो दिया है।’’

जसप्रीत ने कहा कि पुलिस ने परिवार को कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है और वह इस विषय पर अटकलें नहीं लगाना चाहते कि उनके पिता को क्यों मारा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका