एजेंसी न्यूज

असम के लखीमपुर में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

असम के लखीमपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

असम के लखीमपुर में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Credit -(Photo : X)

उत्तरी लखीमपुर, 24 अगस्त : असम के लखीमपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों की गिरफ्तारी शुक्रवार रात पानीगांव थाने के अंतर्गत आने वाले इलाकों में की गई.

अधिकारी ने बताया कि एक ‘मौलाना’ ने नौ साल की एक लड़की का कथित तौर पर उस वक्त यौन उत्पीड़न किया जब वह उसके पास पढ़ने गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘घटना कुछ दिन पहले हुई थी और आरोपी फरार था. उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया.’’ यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर को फिर से आतंकवाद और अलगाववाद में धकेलना चाहती है एनसी, जवाब दें राहुल गांधी- किशन रेड्डी

दूसरी घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी दुकान के अंदर एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. अधिकारी ने कहा, ‘‘दुकान मालिक को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. हम मामलों की जांच कर रहे हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).