देश की खबरें | एटीएम से 11 लाख लूटने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में दो लोगों को एक एटीएम मशीन से तकरीबन 11 लाख रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की गई राशि का एक हिस्सा भी बरामद किया गया है।
मुंबई, 28 मई मुंबई में दो लोगों को एक एटीएम मशीन से तकरीबन 11 लाख रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की गई राशि का एक हिस्सा भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन दोनों ने 21-22 मई को भांडुप के तुलसीपाड़ा इलाके में यह चोरी की थी।
यह भी पढ़े | गुजरात: नाबालिग लड़की की बेरहमी से पिटाई करने वाले 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO हुआ था वायरल.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल जाधव उर्फ रावलिया और पप्पू सोनवणे उर्फ बबन्या को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों ने तुलसीपाड़ा के एक एटीएम में प्रवेश किया और मशीन के लॉक को तोड़कर तकरीबन 11 लाख रुपये ले भागे।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरागों के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को खबर मिली कि इलाके में दो लोग काफी पैसा खर्च कर रहे हैं और आखिरकार चोरों को पता चल गया।
अधिकारी ने कहा कि लूटी गई नकदी में से आठ लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)