उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में बीटेक की छात्रा से बलात्कार के आरोपी दो लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पिछले सप्ताह इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
सुलतानपुर (उप्र), 14 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पिछले सप्ताह इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन बर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कादीपुर थाना क्षेत्र के निवासी सूरज पांडे (28) और रंजीत उपाध्याय (26) को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर की शाम को दो लोगों ने 23 वर्षीय बीटेक की छात्रा को लिफ्ट की पेशकश की. छात्रा सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से जयसिंहपुर जाने के लिए निजी जीप का इंतजार कर रही थी.
बर्मा ने कहा कि दोनों आरोपी छात्रा को एक सुनसान जगह ले गए और वहां उन्होंने कथित तौर पर उससे सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने कहा कि जब पुलिस जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार की रात आरोपियों को अपराध स्थल पर ले गई, तो उपाध्याय ने भागने का प्रयास किया और एक देशी पिस्तौल से उन पर गोली चला दी, जिसे उसने पहले से ही मौके पर छिपा कर रखा था. यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान सीएम ने खड़गे के लिए वोट मांगकर दिशा-निर्देशों की उड़ाईं धज्जियां
उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने आरोपियों के पैर में गोली मारी, जिससे उनके भागने का प्रयास विफल हो गया. एसपी ने कहा कि आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और एक वाहन और एक देशी पिस्तौल को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि अन्य फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2022 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

