देश की खबरें | बांग्लादेशी महिला को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बांग्लादेश की 24 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, उसकी तस्करी करने तथा उसे देह व्यापार के लिए दो लाख रुपये में बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 29 अगस्त महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बांग्लादेश की 24 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, उसकी तस्करी करने तथा उसे देह व्यापार के लिए दो लाख रुपये में बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का भी मामला दर्ज किया है।
नवी मुंबई के नेरुल पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक नीलेश फुले ने बताया कि पीड़िता बांग्लादेश के खुलना जिले की रहने वाली है।
उन्होंने बताया, ''कुछ एजेंट ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारत आने के लिए कहा था। भारत आने के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में कुछ अन्य आरोपी उसे मुंबई के ग्रांट रोड स्थित एक लॉज में ले गए और वहां उसे देह व्यापार चलाने वाले लोगों के हवाले कर दिया। उन्होंने उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया।''
फुले ने बताया, ''एजेंट ने बाद में पीड़िता को ले जाकर दो अन्य आरोपियों को दो लाख रुपये में बेच दिया। उसे फिर से देह व्यापार में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।''
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों की पहचान आमिर आजम (27) और शैफाली जहांगीर मुल्ला (34) के रूप में हुई है। दोनों नेरुल के रहने वाले हैं।
फुले ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत बलात्कार, मानव तस्करी, जानबूझकर चोट पहुंचाने, समान इरादे के आरोपों में, अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

