देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर में हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के अम्बेडकर नगर इलाके में 19 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Corona

नयी दिल्ली, दो जून दक्षिण दिल्ली के अम्बेडकर नगर इलाके में 19 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात की है जब दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके के भूमिया चौक पर किसी बात को लेकर कुणाल और गौरव नामक दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद गौरव और उसके अन्य साथियों ने मिलकर कुणाल को कथित तौर पर चाकू मार दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुणाल का भाई उसे मैक्स अस्पताल ले गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘ इस घटना के सिलसिले में हमने अम्बेडकर नगर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है। अब तक दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। ’’

पुलिस के अनुसार, प्रमुख आरोपी गौरव फरार चल रहा है, जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी