Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के देवाल गांव में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रामराज थाना के प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि देवेंद्र और सुरेंद्र कुमार को अमृतपाल की हत्या के आरोप में बुधवार शाम को हिरासत में लिया गया.
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवाल गांव में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रामराज थाना के प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि देवेंद्र और सुरेंद्र कुमार को अमृतपाल की हत्या के आरोप में बुधवार शाम को हिरासत में लिया गया. जांच के दौरान पता चला कि देवेंद्र के अमृतपाल की पत्नी के साथ प्रेम संबंध थे और अमृतपाल ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी.
पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल के परिवार के सदस्यों ने अपनी शिकायत में कहा है कि अमृतपाल 25 अगस्त को देवेंद्र और कुमार के साथ गए थे और फिर घर नहीं लौटे. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: महामारी में पहली बार खोले गए कक्षा एक से पांच तक के स्कूल, विद्यार्थियों की उपस्थिति कम
थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद रामराज पुलिस थाना में अमृतपाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. बाद में एक नहर में अमृतपाल का शव बरामद हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

