एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत दो पाकिस्तानी सैनिक, वांछित आतंकवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक अभियान के दौरान एक वांछित आतंकवादी को मार गिराया गया जबकि पाकिस्तानी सेना के दो सैनिक भी मारे गये। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत दो पाकिस्तानी सैनिक, वांछित आतंकवादी मारा गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 13 अप्रैल पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक अभियान के दौरान एक वांछित आतंकवादी को मार गिराया गया जबकि पाकिस्तानी सेना के दो सैनिक भी मारे गये। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर प्रांत के बुनेर जिले में एक अभियान चलाया जिसमें आतंकवादी सलीम उर्फ "रब्बानी" मारा गया, जबकि दो अन्य आतंकवादी मुठभेड़ में घायल हो गए।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार रब्बानी के सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम था और वह सुरक्षा बलों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों से जबरन वसूली और लक्षित हत्याओं में शामिल था।

मुठभेड़ में दो अन्य आतंकवादी घायल भी हो गए। अभियान में पाकिस्तान सेना के दो जवान भी मारे गए।

सेना के बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पाकिस्तान में हाल के महीनों में आतंकवादी घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान 92 प्रतिशत से अधिक मौतें और 86 प्रतिशत हमले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और बलूचिस्तान में हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).