देश की खबरें | एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई टीम ने बुधवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सैन्य अभियंता सेवाएं (एमईएस) के गैरिसन इंजीनियरिंग वेस्ट कार्यालय में पदस्थ दो अधिकारियों को 3.10 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जबलपुर (मप्र), दो दिसंबर सीबीआई टीम ने बुधवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सैन्य अभियंता सेवाएं (एमईएस) के गैरिसन इंजीनियरिंग वेस्ट कार्यालय में पदस्थ दो अधिकारियों को 3.10 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ए के पांडे ने बताया कि एमईएस के गैरिसन इंजीनियरिंग वेस्ट कार्यालय में पदस्थ बैरक स्टोर आफिसर सुजीत पेठा तथा भंडार रक्षक (स्टोर कीपर) जयदीप शुक्ला ने फर्नीचर मरम्मत के बिल भुगतान के लिए प्रशांत शर्मा से 3.10 लाख रूपये रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक हटाने का आदेश दिया: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों ने शर्मा से फर्नीचर मरम्मत के बिल भुगतान के लिए 3.01 लाख रूपये मांगे थे। पीडित ने सारी रकम नगद देने में असमर्थता जताई और सिर्फ एक लाख रुपये नगद होने की बात कही थी, जिस पर आरोपियों ने शेष रकम का चेक मांगा था।

पांडे ने बताया कि इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने सीबीआई से की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने कार्यालय में जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए केस, राज्य में कुल संख्या 18,32,176 हुई.

उन्होंने कहा कि पेठा ने शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये नकद लिए, जबकि शुक्ला ने पहले से हस्ताक्षर किया हुआ एक ब्लैंक चेक लिया और खुद अपने हाथ से उस पर 2.10 लाख रूपये की रकम भरी थी।

पांडे ने बताया कि सीबीआई की टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 120 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने आरोपियों के पास से रिश्वत के एक लाख रूपये नगद तथा 2.10 लाख रूपये का चेक बरामद कर लिया है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\