विदेश की खबरें | यूटा में गोलीबारी में दो अधिकारी घायल, संदिग्ध हमलावर की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि एक अधिकारी की आंख और एक अधिकारी के गाल में गोली लगी।
अधिकारियों ने बताया कि एक अधिकारी की आंख और एक अधिकारी के गाल में गोली लगी।
उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों अधिकारी शेरिफ के सहायक हैं।
साल्ट लेक काउंटी शेरिफ रोजी रिवेरा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिस अधिकारी की आंख में चोट लगी है, उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है और उसका ऑपरेशन हो रहा है।
रिवेरा ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है, वह ठीक हो जाएगा।’’
अधिकारियों ने बताया कि जिस अधिकारी के गाल में गोली लगी है, उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
रिवेरा ने कहा कि संदिग्ध की आयु करीब 30 वर्ष थी और विभाग को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं पता कि उसने यह हमला क्यों किया।’’
संदिग्ध के पास हथियार था और उसने जेल के बाहर शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे गोलियां चलाईं।
रिवेरा को यह जानकारी नहीं है कि अधिकारियों ने भी संदिग्ध पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की या नहीं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

