देश की खबरें | अंडमान में मिले कोविड-19 के दो नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के दो नये मामले मिलने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,043 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
पोर्ट ब्लेयर, 27 मई अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के दो नये मामले मिलने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,043 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के मुताबिक, नये मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क का पता लगाने के दौरान मिली।
द्वीपसमूह में अब चार मरीज उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, यहां 9,910 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 129 रोगियों ने अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ा है।
प्रशासन ने अब तक कोविड-19 महामारी का पता लगाने के लिए 7.36 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया है।
द्वीप समूह में कुल 3.39 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

