देश की खबरें | बेंगलुरू में होली मनाने को लेकर दो नेपाली समूहों में झड़प, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लालबाग बॉटेनिकल गार्डन में होली मनाते समय नेपाली नागरिकों के दो समूहों के बीच कथित तौर पर झड़प के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरू, 16 मार्च लालबाग बॉटेनिकल गार्डन में होली मनाते समय नेपाली नागरिकों के दो समूहों के बीच कथित तौर पर झड़प के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि झड़प की वजह से आगंतुकों में दहशत फैल गई।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को लालबाग रॉक के भूवैज्ञानिक स्मारक के ऊपर घटित हुई।

सिद्धपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में घटित इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और कई लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।

घटना के बाद स्थानीय लोग रविवार को सिद्धपुरा पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद वे वहां से चले गए।

पुलिस के अनुसार, दो समूह एक-दूसरे पर रंग फेंककर होली खेल रहे थे तभी अचानक उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झगड़े का कारण पता नहीं चल पाया है। दोनों समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पानी की बोतलों से हमला करना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि जब स्थिति हिंसक हो गई तो बॉटेनिकल गार्डन में आए पर्यटक घबरा गए, जिससे सार्वजनिक स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "मामला दर्ज कर लिया गया है और हमने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\