देश की खबरें | तमिलनाडु में दो नीट परीक्षार्थियों ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इसके बाद राज्य में द्रमुक के नेतृत्व में विपक्षी राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय प्रवेश एवं पात्रता परीक्षा (नीट) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इसके बाद राज्य में द्रमुक के नेतृत्व में विपक्षी राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय प्रवेश एवं पात्रता परीक्षा (नीट) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

सत्ताधारी दल अन्ना द्रमुक भी परीक्षा के विरोध में उतर आया है।

यह भी पढ़े | Pune: पुणे में अब ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले टैंकरों पर होगा एम्बुलेंस की तरह सायरन, कलेक्टर की तरफ से आदेश पारित.

मदुरै में 19 वर्षीय एक किशोरी और धर्मपुरी में 20 वर्षीय एक युवक अपने घरों में लटके हुए मिले।

इस घटना से राज्य के लोग सदमे में हैं जहां पिछले तीन साल में इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आई हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में अब ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों पर होगा सायरन, कलेक्टर ने दिया आदेश: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मदुरै और धर्मपुरी के जिला और पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार को जोतिश्री दुर्गा और एम आदित्य ने कथित तौर पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि दुर्गा उप निरीक्षक की बेटी थी और उसने कथित तौर पर सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें लिखा है वह नीट में खराब प्रदर्शन के डर से आत्महत्या कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ, आदित्य ने पिछले साल नीट परीक्षा दी थी लेकिन उत्तीर्ण नहीं कर पाया था और तभी से वह तैयारी में लगा था।

धर्मपुरी के जिलाधिकारी एस मलारविझी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि आदित्य अपने घर में शाम को लटका हुआ पाया गया।

आदित्य के माता पिता नीट परीक्षा केंद्र देखने सलेम गए हुए जहां रविवार को उनके बेटे को परीक्षा देनी थी।

मलारविझी ने पीटीआई- से कहा, “लेकिन जब वह घर लौटे तो उन्होंने अपने बेटे को पंखे से लटका हुआ पाया। उन्होंने कहा कि आदित्य पढ़ने में अच्छा था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\